by THE Interview Live Podcast
March 4th 2026.

होली पर्व को लेकर पटना सिटी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। रंगों के इस त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया।

पटना सिटी के सीडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में विभिन्न संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस बल ने मुख्य चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के जरिए लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया गया, साथ ही असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी भी दी गई।
सीडीपीओ डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि होली के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीम लगातार गश्त कर रही है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
प्रशासन की इस पहल से आम लोगों में भरोसा बढ़ा है और संदेश साफ है—होली खुशियों और भाईचारे के साथ मनाएं, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
THE Interview Live Podcast user

THE Interview Live Podcast

[email protected]
Search Website

Search

Explore

Categories

Explore

Tags

Subscribe

Newsletter

WhatsApp Google Map

Safety and Abuse Reporting

Thanks for being awesome!

We appreciate you contacting us. Our support will get back in touch with you soon!

Have a great day!

Are you sure you want to report abuse against this website?

Please note that your query will be processed only if we find it relevant. Rest all requests will be ignored. If you need help with the website, please login to your dashboard and connect to support